हरिद्वार – हरिद्वार के न्यू देवभूमि हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर और मां गंगे ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में रकदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 76 ब्लड वॉलंटियर ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान न्यू देवभूमि हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ राजीव चौधरी ने हरिद्वार के युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है और रक्तदान करने से कोलेस्ट्रॉल, शुगर और बीपी जैसी बीमारियां नियंत्रित रहती हैं।
डॉ ऋषभ दीक्षित ने बताया कि कुछ दिनों पहले डेंगू महामारी फैली थी, जिसमें मरीजों को समय से खून नही मिल पाया था। इसलिए मरीजों की सुरक्षा के लिए न्यू देवभूमि हॉस्पिटल और मां गंगे ब्लड बैंक द्वारा हर 6 महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके।
न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर सुशील शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से एक इंसान की जान को बचाया जा सकता है और इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। उनके द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों में आने वाले लोगों को सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जिसे दिखाकर वो कभी भी आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क ब्लड ले सकता है।

