हरिद्वार – देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है। मान्यता है कि जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। आज के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। यही कारण है कि आज सुबह से ही हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर दूर दूर से आए श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

पंडित जितेंद्र पांडे बताते हैं कि मकर सक्रांति वाले दिन गंगा स्नान दान का विशेष महत्व होता है गंगा स्नान करने के बाद तिल और खिचड़ी का दान किया जाता है। इसके साथ ही भगवान सूर्य की आराधना का यह दिन है और भगवान सूर्य की पूजा अर्चना उन्हें अर्ध्य देने से दुखों और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *