हरिद्वार – पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8 वी गिरफ्तारी है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सोनू खड़कू नाम के युवक को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। 31 अभ्यर्थियों की जानकारी भी मिली है।

कनखल थाने में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की धारा भी बढ़ा दी है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मामले से जुड़े हर दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एसआईटी लगातार काम में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *