नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित भा.ज.पा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। वहीं कार्यकारणी की बैठक में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यकारणी की बैठक में आगामी 9 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से काम करने को कहा गया।

