सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार में लघु व्यापारियों ने 20 जनवरी को वेंडर्स डे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर लघु व्यापारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की।

इस दौरान लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लघु व्यापारियों के लिए कई बड़ी योजनाएं चलाई है। इसलिए उनकी मांग है कि इस बजट सत्र में सरकार फिर से लघु व्यापारियों के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि इससे यदि ऐसा होता है तो आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी और फिर से देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *