ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी – पटवारी भर्ती में पेपर लीक होंने के बाद कांग्रेस ने अब एक बार फिर से सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धरना रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान हल्द्वानी के बुध पार्क में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवा मौजूद रहे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के भी क्वेश्चन बैंक बनाए जाने पर सवाल उठाते सरकार से इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है।

वहीं कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा हो रहा है, कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने कहा की युवाओं के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी है।

