कलियर (हरिद्वार) – गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटी हरिद्वार पुलिस ने मंगलवार को कलियर क्षेत्र में चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान रजिस्टर इंट्री के साथ आईडी न होने पर 01 होटल स्वामी से पुलिस अधिनियम के तहत ₹5000/- का संयोजन शुल्क वसूला गया। क्षेत्र में 05 फड़ एवं फेरीवालों का अनियमितता पाए जाने पर 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालन किया गया। दो चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए। अभियान के दौरान दरगाह क्षेत्र में 10 नाबालिग बच्चों का सत्यापन किया गया।

