लक्सर (हरिद्वार) – मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाकर समाज को सुधारने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के तहत लक्सर पुलिस टीम ने सोमवार को कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत डेरा कलाल के घने जंगलो व नालों में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरे की मदद से अचानक छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढो के अंदर त्रिपाल में छुपाकर रखे गए करीब 10000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

दिन से लेकर देर शाम ढलने तक चले इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे अभियुक्तों को चिन्हित कर रही है जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों/स्थानों पर भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनपर नकेल कसी जाएगी। हरिद्वार पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल तेजी से पसर रहा है।

दो के खिलाफ गुंडा एक्ट
अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों को कड़ा संदेश

पुलिस टीम

  1. SHO लक्सर अमरजीत सिंह
  2. SSI अंकुर शर्मा
  3. C. प्रभाकर
  4. C. वीरेंद्र
  5. C.Dr. मनमोहन सिंह
  6. PRD लोकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *