लक्सर (हरिद्वार) – हरिद्वार पुलिस ने 18 जनवरी को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए डकैती की योजना बनाते हुए 06 बदमाशो को पकडा। बदमाशों के कब्जे से 03 तमंचे व 03 अवैध चाकू व कई कारतूस व सुल्तानपुर में विगत दिनो में हुई 02 चोरी की घटनाओं में चोरी हुए ए0टी0एम0 व मोबाईल फोन बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर कार लेकर लक्सर स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती हेतु आए अभियुक्तों को डकैती की योजना बनाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने बताया की लक्सर क्षेत्रान्त्तर्गत 06 चोरी की घटनाओं व थाना भगवानपुर क्षेत्र में नवम्बर में कार लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

अभियुक्तों की निशानदेही पर लक्सर के अलग-अलग स्थानो पर चोरी की गयी विद्युत केबल व चोरी की 02 घटनाओं से सम्बन्धित कास्मेटिक्स, परचून का सामान व डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए उपकरण (प्लास, केवल कटर आदि) बरामद किये गये।

तीन अभियुक्तों ने की भगवानपुर में कार लूट की घटना को अंजाम दिया था। पिछले साल 30 नवंबर को भगवानपुर टोल प्लाजा के पास रात्रि में एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रोड से हमला कर कार लूट की थी और पुलिस से डर कर भागते समय कार बहादराबाद में पथरी रो पुल के पास छोड़ दी थी।

बरामदा माल
03 तमंचे
03 नाजायज चाकू
01 मोबाईल कीपैड,
02 ए0टी0एम0/डेबिट कार्ड,
01 वायर कटर छोटा,
01 प्लास,
01 टार्च,
01 वायर कटर बड़ा,
01 पिट्ठू बैग व 03 प्लास्टिक के कट्टे
एक होन्डा सिटी कार
कास्मेटिक्स सामान (हेयर आयल, क्रीम, अण्डर गारमेंट्स, शेविंग रेजर, शेम्पू, फेसवॉश आदि) अनुमानित कीमत करीब ₹25000/-
परचून का सामान (तेल, आटा, सिगरेट आदि) अनुमानित कीमत ₹20000/-
04 cctv कैमरे
लगभग 300मीटर एल्यूमीनियम आदि

पुलिस टीम-

  1. C.O. विवेक कुमार             
  2. SHO लक्सर अमरजीत सिंह 03. SSI अंकुर शर्मा
  3. SI मनोज नौटियाल
  4. SI नीरज रावत
  5. SI नरेन्द्र तोमर
  6. C. पंचम प्रकाश
  7. C. अजीत तोमर
  8. C. गंगा सिंह
  9. C. हमीद खान
  10. C. अरविन्द चंदेल
  11. HG दिनेश कुमार
  12. HG रविन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *