हरिद्वार – हरिद्वार स्थित विप्रो कंपनी अपने सीएसआर फंड से शिक्षा को तकनीकी रूप से बेहतर बनाने में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में कंपनी द्वारा हरिद्वार के रुहालकी गांव स्थित राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को सीएसआर फंड से पांच कंप्यूटर, स्मार्ट एलईडी, बैटरी इनवर्टर, कुर्सी और मेज भेंट की। बुधवार को कंपनी के अधिकारियों ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के हाथों से कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कराया।

इस दौरान विप्रो कंपनी के एचआर हेड अरविंद चौहान ने कहा कि कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। खासकर महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने रूहालकी गांव के राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को आधुनिक पढ़ाई के उपकरण जैसे कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं प्रदान की है।

विप्रो कंपनी के अकाउंट हेड जीवन कुलकर्णी ने कहा कि शिक्षा का आधुनिकरण बहुत जरूर है। उनकी कंपनी इसके लिए लगातार प्रयासरत है ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी मॉडल स्कूलों के बच्चों की तरह पढ़ाई कर सके।

विप्रो की सीनियर एचआर एग्जीक्यूटिव आयुषी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह ऐसी कंपनी के साथ जुड़ी है जो महिला शिक्षा को निरंतर बढ़ावा दे रही है। वही स्कूल के छात्र छात्राओं को पठन सामग्री मिलने पर प्रिंसिपल सरिता मलिक, अध्यापिका आंचल चौहान, रोमा जैन, सपना देवी आदेश चौहान और वरुण चौहान ने ने विप्रो कंपनी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विप्रो के क्वालिटी एग्जीक्यूटिव अमित पांडे, रोहल्की प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश चौहान समाजसेवी राकेश चौहान और सत्यपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *