हरिद्वार – पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण में अभी कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। एसआईटी ने परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुए पेपर हासिल कर परीक्षा देने वाले 31 अभ्यर्थियों को भी चिन्हित कर उनके बयान दर्ज करने शुरू कर दिए है। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पटवारी भर्ती घोटाला सामने आते ही पूर्व में आठ आरोपी गिरफ्तार कर उन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। एसआईटी द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा देने वाले 31 अभ्यर्थियों को चिन्हित कर एसआईटी उनसे पूछताछ और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि इस प्रकरण में कुछ और लोग शामिल हैं जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

आपको बता दें कि पटवारी पेपर लीक मामले की जांच पहले एसटीएफ कर रही थी लेकिन बाद में जांच एसआईटी को सौंप दी गई। डीजीपी के मुताबिक इसलिए ऐसा किया गया था क्योंकि पूर्व में यूके ट्रिपल एससी घोटाले की जांच हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने की थी और उस समय वह एसआईटी के इंचार्ज थे। इस समय एसएसपी अजय सिंह हरिद्वार में तैनात हैं और उनके अनुभवों के आधार पर पटवारी पेपर लीक मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *