हरिद्वार – शनिवार को लालढांग राजकीय इंटर कालेज परिसर मे ” सरकार जनता के द्वार ” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुद्देशिय शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में सरकार के 18 विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओ का सुना। सबसे अधिक 110 समाजिक पेंशन का मौके पर जांच के बाद आवेदन प्राप्त हुए। जबकि इसके अलावा जंगली जानवरो से जानमाल् और कृषि सुरक्षा का मुद्दा अहम रहा जिसके लिए वन विभाग को तत्काल क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग की मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर नई सोलर फैंसिंग लगाने की मांग रखी गई। वही ग्रामीणों ने बारात घर, पंचायत और आंगनबादी भवन निर्माण को भूमि उपलब्ध कराने और सिचाई को नलकूप लगाने की समस्या उठाई।

जन समस्याओ मे ग्रामीण स्तर पर खेल का मैदान, सुरक्षा दिवार, पशु चिकित्सा केंद्र और ए एन एम केंद्र बनाने की भी मांग रखी गई। लालढांग क्षेत्र मे नजीबाबाद से संबंधित डाक का पिन 246763 को हटा कर हरिद्वार श्यामपुर डाक क्षेत्र मे जोड़ने का मुद्दा भी अहम रहा।
उप जिलाधिकारी हरिद्वार पूर्ण सिंह राणा ने बताया कि शिविर मे 250 जन शिकायते प्राप्त हुई जिनमे 32 का मौके पर ही निस्तारण किया गया और 110 सामाजिक पेंशन के नये आवेदन प्राप्त कर दस्तावेजों का सत्यापन किया गया अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारण को प्रेषित किया गया है।
शिविर मे खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, राजस्व निरीक्षक अनिल गुप्ता, नलकूप विभाग के हरिश चमोली, पेयजल विभाग से मौ सलमान, कृषि विभाग के एडीओ राजकुमार, जलसंस्थान विभाग के जेई दीपक भट्ट, ऊर्जा विभाग के एसडीओ कमलराज नेगी, उरेड़ा के अनुप सिंह, उद्यान विभाग के एडीओ नीरज बिष्ट,अन्य विभागों से प्रियंका रासो, शिशिर श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, जेई राजेश शर्मा सरोजनी बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
