ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी – उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा (कुमाऊं क्षेत्र) ने राज्य सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में कर्मचारियों ने धरना दिया और तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार एवं परिवहन निगम के खिलाफ नारेबाजी की, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने और मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्ति देने की मांग की, इसके साथ ही परिवहन निगम पर अनुबंधित बसों का बेड़ा बढ़ाने और अपनी बसों को कम करने का आरोप भी लगाया है। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार व परिवहन निगम को चेतावनी देते हुए 31 जनवरी की मध्य रात्रि से हड़ताल और चक्काजाम की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *