हरिद्वार – आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मध्यनजर लगातार बॉम्ब स्कॉयड, डॉग स्क्वायड, एटीएस और कई पुलिस टीमों द्वारा हर की पौड़ी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत तमाम भीड़ भाड़ वाली जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे सभी बॉर्डर पर भी पुलिस टीमें वाहनों की तलाशी ले रही है।

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दूर दराज से लोग गंगा स्नान और मंदिरों के दर्शन के लिए हरिद्वार आते रहते है इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले की सभी थानों चौकियों की पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है। गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल की जा रही है। बॉम्ब स्क्वाड, डॉग स्क्वायड, एटीएस समेत कई पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे चिड़ियापुर, नारसन और पुरकाजी बॉर्डर पर भी पुलिस टीमें चेकिंग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *