हरिद्वार – ज्वालापुर स्थित जूर्स कंट्री सोसाइटी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 16 फुट ऊंचाई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है युवाओं को उनसे सीख लेते हुए देश हित के कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक चिरंजीव एवं जिला संघचालक कुंवर रोहिताश्व सिंह ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति एवं जर्स कंट्री के संस्थापक यूसी जैन ने कहा कि भारत को आजाद कराने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अविस्मरणीय योगदान रहा।
इस दौरान देशभक्ति पर आधारित भव्य कार्यक्रमों ने भारी संख्या में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित नाट्य ने सभी के अंदर देशभक्ति का उन्माद पैदा कर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में मोहन श्रीवास्तव, गुलशन भाटिया, शशि भूषण, संजय कपूर, अरविंद सिंघल, नवीन चुग, अभिषेक अरोड़ा, दीपक गर्ग, शशांक मित्तल, सुनील मंदरा, राजेश यादव, ऋषि शर्मा, प्रवीण खुराना, संजीव सेठी, चंद्रदीप चौहान, मधु चुग, शुभ्रा चौहान, प्राची टंडन आदि रहे। जबकि बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सारिका मित्तल एवं संगीता मदान ने किया।

