देहरादून – उतराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। देहरादून के सेलाकुई में संचालित हो रहे फर्जी सीएससी सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सेंटर से 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, शिकायत के बाद की छापेमारी में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड इत्यादि बरामद किया गया है। एसटीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी है।

वहीं एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल का कहना है कि एसटीएफ द्वारा वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप की जांच की जा रही है। ताकि और जो लोग भी इसमें शामिल हैं उन तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *