हरिद्वार – बिहार के मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर की हाल ही में की गई टिप्पणी के बाद साधु संतों और नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी रामचरितमानस को लेकर कहा कि जो लोग भगवान राम को नहीं जानते वही ऐसी गलत बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि भगवान राम पुरुषोत्तम है।
इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम देश में भी भगवान राम को माना जाता है। वहां कदम कदम पर राम लक्षण और हनुमान जी की मूर्तियां है। मोरिसास में तो दुनिया का सबसे बड़ा रामायण केंद्र बनाया है। भगवान राम को ना जानने वाले लोग बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं।

