हरिद्वार – ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में 74वां गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही हर्शोउल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष मुनीश कुमार सैनी के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का सविंधान लागू किया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुनीश कुमार सैनी ने संस्था के समस्त सदस्यों एवं छात्र छात्रों को सम्बोधित करते हुआ कहा कि समाज में हमारी अलग जाति, धर्म या कई अन्य चीजें हैं जो हमें अलग करती है लेकिन इसकी एक व्यापक तस्वीर यह है की हम सभी भारतीय है, सभी भारतीयों के द्वारा एकजुट के रूप में गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ० नकुल गुप्ता ने समस्त स्टाफ एवं
छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन। उन्होंने कहा, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था। सभी भारतीय नागरिकों के द्वारा यह दिवस बिना भेद-भाव के मनाया जाता है, हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बीएएमएस विभाग के प्रधानाचार्य डॉ० सुधीर लाड के द्वारा संस्था को आगे उचाईयों तक ले जाने का संकल्प सभी कर्मचारियों व छात्रों को दिलाया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कॉलेज के डायरेक्टर अकादमिक डॉ० आदेश आर्य ने बताया कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के महान स्वतंत्रा सेनानियों के द्वारा जो अपने मेहनत और संघर्ष की आहुति दी गयी थी उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया गया। और इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हो गए थे।
कार्यक्रम का संचलन डॉ त्रिवेणी शास्त्री द्वार करवा गया। बीएएमएस के डा० शैलेन्द्र, डा० नरेन्द्र कौर, फार्मेसी विभाग की शिक्षीकाऐं असमिता ओझा, आरती रतूडी, कल्पना, तान्या भावना एवं पॉलीटेक्निक विभाग के हैड संजीव कुमार, मनीष पाल, विकास सैनी व विपिन सैनी, कम्प्यूटर ओपरेटर रमेश शर्मा, परीक्षा नियंत्रक विवेक गोस्वामी, रणजीत यादव आदि उपस्थित रहें।

