मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी यूपी के मुजफ्फर नगर का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 4.97 ग्राम स्मैक और एक एलक्ट्रोनिक तराजू भी बरामद किया है। वही दूसरी और पुलिस ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों चोर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के निवासी है।

दरअसल गुरुवार को लक्सर पुलिस द्वारा सूचना मिली कि एक स्मैक तस्कर सांगीपुर गांव में स्मैक बेचने आया है। मुखबिर द्वारा बताए गए अड्डे पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने स्मैक, इलेक्ट्रोनिक तराजू और 1200 की नकदी भी बरामद की गई। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। वही दूसरी और पुलिस टीम ने तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के निवासी है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ट्रैक्टर से चोरी किया गया बैटरी भी बरामद की है। दो दिन पहले आरोपियों ने गांव के एक किसान के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

दरअसल एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए लगातार लक्सर कोतवाली पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर एक स्मैक तस्कर और तीन चोरों को गिरफ्तार किया। लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया गया जहां से चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *