हरिद्वार – भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने हरिद्वार से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की है। हर की पौड़ी पर गंगा पूजा के साथ शुरू की गई इस यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री नवप्रभात समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हर की पौड़ी से शुरू होकर मोती बाजार होते हुए कोतवाली तक निकाली गई यात्रा।

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में ये यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा सरकार के राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ निकालकर लोगों को जोड़ने का काम कर रही है।

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने जोशीमठ आपदा पर कहा कि भाजपा सरकार के अनुभवहीन नेता इसरो की रिपोर्ट को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी जोशीमठ मामले का संज्ञान शुरू से ले रहे हैं, जल्दी ही वह यहां आएंगे।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रमचारी, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, कांग्रेस नेता राजवीर चौहान, वरिष्ठ नेता मुरली जी समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *