हरिद्वार – हरिद्वार के दयानंद स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे समेत बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
सांसद निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए खेलो इंडिया कार्यक्रम से देश के कोने कोने में छुपी हुई प्रतिभाएं निकलकर सामने आ रही है और वो देश दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही है। खेल से बच्चों के का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेल आजकल के दौर में बहुत जरूरी हो गए है इसलिए उनके द्वारा हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में कई जगहों पर सांसद खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे है। आपको बता दें कि दयानंद स्टेडियम में चल रहे खेल महोत्सव में हरिद्वार के 22 स्कूलों के छात्र छात्राएं हिस्सा ले रहे है और यहां खो खो, वॉलीबॉल बास्केटबॉल, बैडमिंटन और कबड्डी जैसे खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही है।

