मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार पहुंचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की यात्रा का आह्वान कांग्रेस से हाथ जोड़ो है। इस यात्रा को करके कांग्रेस अपना बचा हुआ जनाधार भी खोना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से ही हाथ जोड़ ले। वहीं निशंक ने पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में सामने आ रहे एक भाजपा नेता के नाम पर बोलते हुए कहा की जो भी दोषी होगा उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। निशंक हरिद्वार के दयानंद स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

