हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 97वी बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए अपना संबोधन किया। हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक मदन कौशिक समेत कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना।

कार्यक्रम के बाद दुष्यंत गौतम ने कहा कि पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम, देश के विकास और विश्व की जानकारियों का एक बड़ा प्लेटफार्म है। इस कार्यक्रम के जरिए पता चलता है कि देश में कहां क्या कुछ अच्छा चल रहा है, देश के सामने क्या चुनौतिया है, देश के लोगों को जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा की बहुत जल्द बीजेपी इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर लेकर जायेगी ताकि समाज के हर वर्ग को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा सके।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *