हरिद्वार – हरिद्वार में मां गंगा के संरक्षण के लिए गंगा के घाटों पर साफ- सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा विष्णु घाट को गोद लेने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा विष्णु घाट का सौंदर्यकरण के साथ साफ-सफाई को लेकर मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री श्रद्धालु एक अच्छा संदेश लेकर जाएं इस पर हरिद्वार पुलिस प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, आम जनता के साथ दोस्ताने माहौल में कार्य किए जा रहे हैं जो कि हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा विष्णु घाट पर वर्ष 2018 में नगर निगम प्रशासन द्वारा लगभग 200 रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों का सर्वे किया जा चुका है। विष्णु घाट पर मां गंगा के घाटों से 30 फुट की दूरी पर राज्य फेरी नीति ने नियमावली के नियम अनुसार अलग से बाजार विकसित कर वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किया जाना न्याय पूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *