हरिद्वार – भारत भ्रमण पर आए विश्व के सात देशों का प्रतिनिधिमंडलो के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और भेंट भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा आयोजित की गयी थी। प्रतिनिधिमंडल, नेक्स्ट जेन डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम का 7वां बैच है। इसमें इन देशों के मंत्री, सांसद तथा अन्य गणमान्य लोग जुड़े हैं। योगी आदित्यनाथ के साथ सभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी भारत यात्रा के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री योगी ने शासन- विधि के अनुभवों कर, उत्तरप्रदेश के विकास की यात्रा को भी सभी के साथ साझा किया। उन्होने लोकतांत्रिक मूल्यों को और सशक्त करने के लिए युवाओं के सहयोग करने पर बल दिया जिससे मानव कल्याण को सही दिशा मिल सके।

ICCR के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि यह डेलगेशन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, इतिहास व सभ्यता को जानने के लिए भारत भ्रमण पर है। बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में किये उत्तम कार्यो और बदलावों को सराहा। उन्होंने घटते अपराधों के लिए, युवाओं को रोजगार के लिए अवसरों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद और आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *