हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर कोतवाली पुलिस टीम ने एक और भर्ती सेंटर चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। चारो आरोपी हरिद्वार जिले के अलग अलग क्षेत्रों के निवासी है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र, 60 हजार की नगदी, 6 मोबाइल फोन, कई कंप्यूटर, प्रिंटर और कई शैक्षिक प्रमाण पत्र भी बरामद हुए है।

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि अभी हाल ही में हरिद्वार जनपद के विभिन्न थानों में नौकरी के नाम पर ठगी करने के मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, लक्सर के सीओ विवेक कुमार और लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन करने के बाद इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने गांव से इस भर्ती सेंटर का संचालन कर रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी एक सुनियोजित तरीके से भर्ती सेंटर चला रहे थे। लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करते है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपियों ने एक ट्रस्ट भी बना रखी है। आरोपियों ने दिल्ली और लखनऊ में भी ऑफिस खोल रखी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के इस गिरोह में अन्य और भी लोग शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। साथ ही उन्होंने ठगी का शिकार हुए लोगों से आगे आकर मुकदमा दर्ज कराने की अपील की ताकि ऐसे लोगो पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *