हरिद्वार – उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रस्तावित सात दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन आज थाना प्रांगण एवं पन्नालाल भल्ला इण्टर कालेज में स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के स्पेशल ट्रेनर के माध्यम से आत्मरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्राओं को गोरा शक्ति, हेल्प डेस्क 1090 व 🆘 से सम्बन्धित जानकारी दी गई।


