हरिद्वार – हरिद्वार में एक युवक को लूट की झूठी सूचना देना भारी पड़ गया। फर्जी सूचना पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार का चालान किया।

दरअसल मंगलवार को 112 (पुलिस कन्टोल रुम) पर कॉलर द्वारा सूचना दी गयी कि उसके साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा लूटपाट की गयी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी की तो पता लगा कि पूरा मामला कॉल करने वाले युवक तथा उसके अन्य 03 साथियो का आपसी लेन-देन का था। लूट की सूचना झूठी पाए जाने पर चारों आरोपियों को थाना सिड़कुल लाकर कॉल करने वाले युवक पर 10000/- का तथा अन्य साथियों का 250 – 250 रुपये का पुलिस एक्ट में चालान कर आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *