हरिद्वार – केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बजट को लेकर हरिद्वार के कांग्रेस विधायकों और कांग्रेस नेताओ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस के नेताओ ने केंद्र सरकार के इस बजट को युवाओं को निराश करने वाला बजट बताया है। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बजट में उत्तराखंड के युवाओं के लिए कुछ नहीं है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत रावत ने कहा कि डबल ट्रिपल इंजन की सरकार के बजट में उत्तराखंड के लोगों के हाथ खाली रह गए। ये बजट जनता तो क्या किसी की भी समझ में नहीं आया। पूर्व कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि हरिद्वार जिला किसान बहुलय जिला है लेकिन सरकार ने इस बजट से किसानों की उपेक्षा की है। इस बजट के जरिए सरकार ने केवल लोगों के साथ धोखा किया है।
