हरिद्वार – उत्तराखंड बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार पहुंचे, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें हरिद्वार जिला पंचायत के अध्यक्ष किरण चौधरी भी मौजूद रहे। राकेश गिरी ने बताया कि आगामी 26 फरवरी को हरिद्वार में बीजेपी ओबीसी मोर्चा का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें संगठन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले आगामी निकाय चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया और कहा कि आगामी लोकसभा में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी जिसमें ओबीसी वर्ग की अहम भूमिका होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि जिस प्रचंड बहुमत से त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जिताया है वो ट्रेलर था और 2024 लोकसभा चुनाव में उसकी पूरी पिक्चर देखने को मिलेगी। वो सभी वर्गो को साथ लेकर विकास कार्य कर रहे है, विकास कार्यों के दम पर निश्चित रूप से साल 2024 में भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *