हरिद्वार – हरिद्वार में लोक सेवा आयोग द्वारा कराई कई पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले के बाद जेई एई परीक्षा घोटाला भी सामने आया है। पटवारी पेपर लीक प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने कनखल थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया है। 9 लोगों के खिलाफ ये मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परीक्षाओं में गड़बड़ी और उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पहले दिन से ही गंभीर है। जब तक पूरे तरीके से सिस्टम को साफ नहीं किया जाता तब तक उनकी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जेई एई परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी जिसके बाद उनके द्वारा प्रारंभिक जांच करवाई गई। सीएम ने कहा, इस प्रकरण में जो भी दोषी होंगे उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *