हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार में उन्होंने अपने बेटे का जनेऊ संस्कार सम्पन्न कराया। हालांकि सीएम धामी का ये निजी दौरा था जिसमें केवल पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे और एसएसपी अजय सिंह के अलावा उनके तीर्थ पुरोहित ही मौजूद थे।

सीएम धामी के तीर्थ पुरोहित पंडित संजय भगत और पंडित शगुन भगत ने कुमाऊनी परंपरा के अनुसार पूरे विधि विधान से जनेऊ संस्कार सम्पन्न कराया। जिसमे सीएम धामी के अलावा उनकी मां, धर्मपत्नी और दोनो बेटे साथ रहे।

पंडित शगुन गुप्ता ने बताया कि वो सीएम धामी के तीर्थ पुरोहित है उनके जनेऊ संस्कार में पूरी विधि विधान से मुंडन संस्कार, कलश स्थापना, नवग्रह पूजा आदि संपन्न कराया है। गौरतलब है कि सीएम धामी बीती रात हरिद्वार पहुंचे थे और जनेऊ संस्कार कराने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *