हरिद्वार – अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद जिस तरह से अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई है। इस पूरे मामले को लेकर देश में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे को लेकर आज देशभर में धरने प्रदर्शन किए जा रहे है। हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलआईसी ऑफिस के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और अडानी ग्रुप ने मिलकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है। उनके नेता राहुल गांधी पहले से ही केंद्र सरकार और अडानी ग्रुप पर सवाल उठाते आए है जो आज सच साबित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो जनता के पैसों को किसी को भी लूटने नहीं देंगे और इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

प्रदर्शन में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, अंजू द्विवेदी, शुभम अग्रवाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *