हरिद्वार – बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत 7 दुकानों के शटर उखाड कर चोरी करने के सम्बन्ध में बीते 01 फरवरी को थाना बहादराबाद में शिकायत पर थाना बहादराबाद में दर्ज मुकदमे का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने घटना से जुड़े 2 अभियुक्तों को दुकानों से चोरी लेपटॉप सहित अन्य चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के तमाम CCTV फुटेज खंगालने के बाद भी शातिर आरोपियों का कोई सुराग न मिल पाने पर मैन्युअल पुलिसिंग पर फोकस करते हुए मुखबिर को सक्रिय किया गया था।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आज अभियुक्त को कलियर रोड से सुमननगर जाने वाले मार्ग से दबोचा। विवेचना के दौरान घटनाक्रम में 2 अन्य अभियुक्तों का भी हाथ होना प्रकाश में आया है।

इस गिरोह द्वारा हरिद्वार के बहादराबाद, हरिद्वार व ज्वालापुर क्षेत्र सहित यूपी के कई इलाकों में भी इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया गया है। जिस सम्बन्ध में सम्बन्धित थानों में मुकदमें दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम –
थाना बहादराबाद
और SOG हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *