हरिद्वार – हरिद्वार के बैरागी कैंप में भारी मात्रा में दवाईया मिलने से हड़कंप मच गया है। बैरागी कैंप में गड्ढा खोदने पर ये दवाइयां मिली है यानी दबाई गई थी। भारी मात्रा में बरामद हुई दवाइयां सरकारी दवाइयां है। सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और आयरन की दवाओं की पेटियां बाहर निकलना शुरू हो गए। इन दवाओं में से कुछ दवाएं एक्सपायर हो चुकी है और कुछ की वैलिडिटी अभी बाकी है। अधिकारी भी इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं लेकिन उन्होंने इतना साफ कर दिया है कि ये सब दवाइयां सरकारी दवाइयां हैं।

मौके पर पहुंची ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि ये मामला बेहद गंभीर है। भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां जमीन में गड्ढा खोदकर दबाई गई है। जो दवाएं एक्सपायर भी नहीं हुई उन्हे भी गड्ढे में दबा दिया गया।

हरिद्वार के एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि गवर्नमेंट सप्लाई की दवाइयां मिली है। बिना एक्सपायर हुई दवाएं भी लावारिस फेंकी गई है। इस मामले में स्वास्थय विभाग को तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए है। साथ ही बताया कि बरामद हुई दवाइयों को नियमानुसार डिस्पोजल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *