ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विधायक मौजूद रहे। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतरे, इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। तेजी के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ मॉनिटरिंग भी की जाए। वहीं विभागों में आपस में समन्वय बेहतर बना कर काम करने के लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।

