हरिद्वार – कोतवाली ज्वालापुर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक नवजात शिशु का मृत शरीर जटवाड़ा पुल घाट पर पड़ा है। इस सूचना पर SI संदीपा भंडारी द्वारा मौके पर जाकर उक्त नवजात शिशु के शव की शिनाख्त के प्रयास दिए गए। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि उक्त शव गंग नहर में एक थैले में बह रहा था जिसको कुछ बच्चे जो कि गंग नहर में से पैसे निकाल रहे थे को बहता हुआ दिखाई दिया उनके द्वारा उस थैले को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई।

उक्त नवजात शिशु का लिंग पुरुष है। नवजात शिशु के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। चूंकि नवजात शिशु के जन्म को छिपाने के लिए उसके शरीर को जानबूझकर गुप्त रीति से गंग नहर में बहाया गया है। उक्त संबंध में SI संदीपा भंडारी के बयान जबानी के आधार पर मु0अ0सं0 74/23 धारा 318 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *