ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बड़ी संख्या में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। युवाओं का कहना है कि राज्य के अंदर अब किसी भी परीक्षा में कोई विश्वास नहीं रह गया, क्योंकि हर परीक्षा के बाद पता चलता है की पेपर लीक हो गई है।
युवाओं का कहना है कि वह भर्ती परीक्षाओं की तैयारियां काफी समय से कर रहे हैं, परीक्षा पेपर लीक होने से वह हताश और निराश हैं। और उनके सामने कोई उम्मीद नहीं बची है। युवाओं ने कहा कि यदि सरकार ने इस पूरे घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की, तो वह लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

