सचिन कुमार
दरअसल पथरी बस्ती की रहने वाली अंजली नोटियाल की बीती रात बारात आई थी। रात भर शादी की रस्में पूरी होने के बाद सवेरे जब विदाई होने लगी तभी दुल्हन अंजली ने परिवार, दूल्हे और ससुरालियों को बताया कि आज उसका कामर्स का एक्जाम है, सब की सहमति से अंजली दुल्हन के जोड़े में ही दूल्हे की गाडी में लक्सर स्थित गर्ग डिग्री कालेज पहुंच गई। जिसे देखकर कालेज के शिक्षक और छात्र आश्चर्यचकित रह गए। दुल्हन अपने एक्जाम कक्ष में पहुंचकर अन्य परीक्षार्थियों की तरह ही विधिवत पेपर दिया। पेपर देकर जब बाहर निकली तो उसके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी।
गर्ग डिग्री कालेज के डायरेक्टर संजीव गर्ग ने छात्रा को शुभकामनाएं दी और कहा कि शादी के जोड़े में जिस छात्रा ने पेपर दिया अगर उसके द्वारा पेपर छोड़ दिया जाता तो उनका एक साल खराब हो जाता इसलिए उनके द्वारा शादी के जोड़े ही में पेपर देने की परमिशन दी गई। छात्रा अंजली का पढ़ाई के प्रति जज्बा एक मिशाल बन गया है।

