रुड़की (हरिद्वार) – ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज, रूड़की के सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा, रूड़की द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष मुनीश सैनी, पूर्व बीजेपी प्रत्याशी विधानसभा पिरान कलियर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने जो बजट 2023 में पेश किया है उसमे युवाओं के लिए रोजगार और आय के नये अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कह की यह बजट समाज के हर वर्ग, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनो को पूरा करने वाला है। मुनीश सैनी ने बताया कि इस बार के बजट में मध्यम वर्ग को मजबूती दी गयी है चाहे सैलरीड क्लास हो या फिर व्यापारी दोनों का इस बजट में खास ध्यान रखा गया है।

इस अवसर पर रोहन सहगल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा ने सभी छात्र-छात्राओं को बचट के बारे में बताते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, नौकरी पेशा, पेंशनधारकों, महिलाओं, किसानों सभी के जीवन में बेहतर अवसर देगा। गौरव कौशिक, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, रूड़की ने बताया कि इस वर्ष का बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने युवाओं को ध्यान में रखा है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बजट पर वार्तालाप की गयी। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्रों से बजट पर प्रश्न उत्तर भी किये गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहन सहगल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा और विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थी जी, मंत्री, प्रदेश युवा मोर्चा उपस्थित रहे एवं कायक्रम की अध्यक्षता शोभाराम प्रजाति, जिला अध्यक्ष (भाजपा) रूड़की द्वारा की गयी, वरिष्ठ कार्यकर्ता धीर सिंह रोड, विधान सभा पिरान कलियर के दोनों मण्डलों के अध्यक्ष, आदित्य रोड ( सुनहरा मण्डल) एवं पंकज पाल (कलियर मण्डल) एवं प्रदेश मंत्री कमल सैनी आदि
वरिष्ठ भाजपा अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *