मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक बैंकट हॉल के बाहर एक बड़ा हादसा हो गया। बारात में सड़क पर डांस कर रहे लोगों को एक बेकाबू कार ने रौंद डाला। बताया जा रहा है की इस हादसे में एक बैंड वाले की दर्दनाक मौत हो गई और बारात में डांस कर रहे 31 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हे हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। वही हादसे से कुछ दूरी पर जाकर भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली।
घायलों को हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है गंभीर रूप से दो घायल लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

