हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर में आयोजित बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। बैठक में उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार से मदन कौशिक समेत कई बड़े नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। सभी नेताओ ने आगामी निकाय चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की रीति नीति के बारे में जानकारी दी और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति और भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। पार्टी के बड़े नेताओं ने इन सभी जानकारियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *