हरिद्वार – उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून में हुए लाठी चार्ज बोलते हुए कहा कि जो पथराव करेगा उसे दंड भी मिलेगा। कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाह रही थी। उन्होंने कहा, उत्तराखंड का युवा कभी पथराव नही कर सकता है। महेंद्र भट्ट हरिद्वार के लक्सर में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नकल विरोधी कानून की उपलब्धियों को गिनवाया और इसे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी काननू बताया। उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है जांच में सब साफ हो जाएगा। जो दोषी नहीं पाए जाएंगे उन्हें क्लीन चिट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *