हरिद्वार – 2024 में हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच चल रही जुबानी जंग हरिद्वार में खुलकर सामने आई। हरिद्वार के मातृ सदन आश्रम में पर्यावरण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों नेता शामिल हुए। वहीं मीडिया से बात करते हुए हरक सिंह रावत ने खुलकर कहा कि वे हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। अगर पार्टी उन्हें किसी और सीट से चुनाव लड़ाना चाहेगी तो वह हाथ जोड़ लेंगे। वहीं इस पर जवाब देते थे हरीश रावत ने कहा कि इच्छाएं कुछ भी हो सकती हैं लेकिन चुनाव लड़ाने का फैसला पार्टी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *