सचिन कुमार

हरिद्वार – भारतीय राष्ट्रीय एकता दल द्वारा उत्तराखंड में होने वाले आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव लडने की घोषणा की गई है। सोमवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह विरमानी ने उत्तराखंड प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा की। डॉ विरेंद्र कुमार शर्मा को प्रदेश प्रभारी, अशोक कुमार, गजेंद्र कुमार, दयाराम और संजय कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, तथा चंद्रपाल को संचार मंत्री नियुक्त करने के साथ ही कई लोगों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी।

इसके बाद प्रेस वार्ता कर गोपाल सिंह विरमानी द्वारा पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 जनवरी 2022 को भारतीय राष्ट्रीय जनता दल को फिर से बहाल कर दिया था। उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्र की एकता, देश की सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

इस दौरान मिठ्ठन लाल, विक्रांत भारद्वाज, संसार सिंह, सुरेश पाल, प्रमोद राठी, नरेश चौधरी, जोगेंद्र कुमार, रवि कुमार, नंदा पांडे, तरुण कुमार वर्मा, परविंदर कुमार, मोनू सिंह, आशीष कुमार, साहिर आलम, बृजपाल, सुभाष चन्द् और सुरेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *