हरिद्वार – हरिद्वार में दामाद ने अपनी सास की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना सिडकुल थाना क्षेत्र की महादेव पुरम कॉलोनी की है। व्यक्ति ने शराब के नशे में सास को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार देर रात वह शराब के नशे में सास के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है की इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपी ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दे दिया।

