हरिद्वार – एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी। अब तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी SIT ने विवेचना और गिरफ्तारी में अपने कदम आगे बढ़ाते हुए प्रकाश में 2 अभियुक्त को हरिद्वार से पकड़ा।

प्रकरण में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25=25 हजार रुपए बतौर एडवांस लिए थे, जो इनके द्वारा खर्च करना बताया गया। रिजॉर्ट में आए अभ्यर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *