हरीद्वार – उत्तराखंड सरकार द्वारा टैक्स के माध्यम से राजस्व बढ़ाने के लिए ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत किसी भी वस्तु की खरीदारी का जीएसटी बिल लेने वाले उपभोक्ताओं को इनाम दिए जा रहे है। हरिद्वार स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय में ऐसे 40 उपभोक्ताओं को इनाम वितरित किए गए। राज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार द्वारा लक्की ड्रा में शामिल लोगो को स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच और इयरफोन इत्यादि चीजे इनाम के तौर सौंपे गए।
अजय कुमार ने बताया कि राज्य के विकास के लिए राजस्व में बढ़ोत्तरी होनी बेहद जरूरी है। इसलिए सरकार द्वारा ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना की शुरुआत की गई। प्रत्येक उपभोक्ता को खरीदारी का जीएसटी बिल लेना चाहिए। वो लोगों से यही अपील करते हैं कि वो खरीदारी का जीएसटी बिल जरूर लें और उसकी फोटो BLIP UK ऐप पर अपलोड करें। लक्की ड्रा में नाम आने के बाद उन्हें इनाम जरूर दिया जायेगा।
वहीं दूसरी ओर बिल लाओ इनाम पाओ योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ता उत्साहित नजर आए और उन्होंने भी आमजन से इस योजना का लाभ लेने के लिए जीएसटी बिल लेने की अपील की।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर रोशन लाल, धर्मेंद्र राज, असिस्टेंट कमिश्नर वीर सिंह, रजनीकांत शाही, चंचल चौहान, राज्य कर अधिकारी विंध्याचल सिंह, नवनीत सिंह और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मिनेश भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।
लक्की ड्रा में कैसे होंगे शामिल – इसके लिए किसी भी वस्तु की खरीदारी का आपको जीएसटी बिल लेना होगा। उस बिल की फोटो BLIP APP पर अपलोड करनी होगी। राज्य कर विभाग द्वारा लक्की ड्रा निकाला जाएगा लक्की ड्रा में नाम आने के बाद आपको खुद बुलाया जाएगा और इनाम दिया जायेगा।

