ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – हल्द्वानी में डीजीपी अशोक कुमार ने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने मालखाने, मेस, और असलेखाने के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली में आगंतुकों और महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पडेस्क की डीजीपी ने तारीफ की और कोतवाली क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को देख कर संतुष्ट नजर आए।

डीजीपी के साथ इस निरीक्षण में आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा कोतवाली का निरीक्षण किया गया, साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर वह संतुष्ट नजर आए, साथ ही एनबीडब्ल्यू करने और कुर्की के मामलों में कमी देखी गई, जिसको ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *