देहरादून – भगत सिंह कोश्यारी का देहरादून पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा मंजूर होने के बाद वह आज महाराष्ट्र से देहरादून पहुंचे। भगत सिंह कोश्यारी के देहरादून आवास पर बीजेपी के कार्यकर्ता और उनके समर्थक पहले से ही उनके स्वागत के लिए खड़े थे।

इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे महाराष्ट्र जैसे स्टेट का राज्यपाल बनाया और मैंने पूरी निष्ठा व कर्तव्य से अपने कार्यों का निर्वाहन किया, उन्होंने कहा कि क्योंकि अब उम्र के नए पड़ाव में हूं इसलिए मैंने प्रधानमंत्री जी से कार्यमुक्त होने की बात कही थी, उन्होंने मेरे आग्रह को स्वीकार किया उसके लिए भी मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *